Bhabi Ji Ghar Par Hai : शो में अब से नहीं दिखेंगी अंगूरी भाभी, जाने क्यों छोड़ना चाहती है ये शो – टीवी पर वैसे तो बहुत सारे सो दिखाए जाते हैं जो कि आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे और आपको बहुत ही आनंद देंगे। लेकिन भाभी जी घर पर है एक ऐसा शो है जो कि बहुत लंबे समय से चला आ रहा है और आपको बहुत हंसा हंसा कर लोटपोट कर देता है। आज भी यह शो काफी लोगों द्वारा देखा जाता है इसमें काम करने वाले किरदार भी लोगों को बहुत पसंद आते हैं। ज्यादातर गौरी मेम और अंगूरी भाभी का किरदार लोगो को पसंद आता है। हाल ही में इस शो से जुडी बहुत बड़ी खबर सामने आई है कि इस शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अब से यह रोल नहीं निभाएंगी। अब यह शो से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने वाली है।
सो छोड़ रही है अंगूरी भाभी
भाभी जी घर पर है शो की शुरुआत में शिल्पा शिंदे नेअंगूरी भाभी का रोल निभाती थी।
उसके कुछ समय बाद उन्होंने निजी कामो के कारण यह शो छोड़ दिया था, जिसके बाद शुभांगी आत्रे ने इस शो में अंगूरी भाभी का रोल निभाना शुरू कर दिया। 7 सालों से यह शो आपको खूब मनोरंजन दे रहा है और दर्शक इसको काफी पसंद करते हैं। साथ में अंगूरी भाभी का किरदार भी काफी लोगों को पसंद आता है। अचानक यह खबर सुनकर उनके फैंस और मेकर्स को जोरदार झटका मिला। लेकिन यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह जल्द ही इस शो में वापसी कर लेंगी।
इस वजह से छोड़ रही है सो
अंगूरी भाभी ने अपने शो छोड़ने का कारण बताया है कि वह कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहती है। वह अपनी बेटी के साथ कुछ समय के लिए US में सेटल होना चाहती है उनकी बेटी US पढ़ाई करके डिग्री प्राप्त करना चाहती है। उन्होंने अपने आने वाले एपिसोड की सारी शूटिंग कर ली है जिससे कि प्रोडक्शन हाउस ने भी उनको खुशी-खुशी छुट्टी दे दी है। इस समय भाभी जी के अलावा ऐसे और कलाकार जो हंसा हंसा कर लोटपोट कर देंगे जैसे रोहिताश गौड़, आसिफ शेख, विदिशा श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में है जो लोगों को हंसाकर लोटपोट कर देते हैं।