आखिर क्या होता है Parle-G बिस्कुट में 'G' का मतलब, 99% लोगो को नहीं पता इसका जवाब

जब कभी भी भारत में बिस्कुट की बात की जाती है तो सबसे पहला नाम सबकी जुबां पर Parle-G ही आता है।

Parle-G काफी सालों से अपना बिजनेस चल रहा है लेकिन अभी तक क्या आपको पता है Parle-G में 'G' का क्या मतलब होता है?

इस सवाल का जवाब ज्यादातर लोग यही कह कर देते हैं कि 'G' का मतलब Genius होता है लेकिन यह इसका सही जवाब नहीं है।

आपको बता दें कि Parle ने सबसे पहले 1938 में Parle Gluco नाम से बिस्कुट का उत्पादन शुरू किया था। जिसको आज आप  Parle-G के नाम से जानते है।

आजादी के बाद इसका उत्पादन बंद कर दिया गया जो कि बहुत आश्चर्यजनक बात थी  क्योंकि यह बिस्कुट पसंद करने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही थी।

 आपको बता दे कि ये बिस्कुट गेहूं की मदद से बनाया जाता था और उस समय देश में अन्य संकट उत्पन्न होने की वजह से कंपनी को बंद कर दिया गया।

हालात सही होने के बाद ही है Parle-G मार्केट में एक फिर से वापस आया। लेकिन तब तक कंपटीशन काफी बढ़ चुका था।

मार्केट में ब्रिटानिया ने अपने ग्लूकोस बिस्कुट की मदद से काफी कस्टमर को अपनी तरफ खींच लिया था।

जिसके चलते इनको अपना 1980 में दिया गया नाम Parle Gluco को छोटा करके Parle-G रखना पड़ा।

इस प्रकार Parle-G में 'G' का मतलब जीनियस नहीं Glucose है।