यह है दुनिया के 8 सबसे आक्रमक प्रजाति के कुत्ते, पालते वक़्त रखे इन चीजों का ध्यान   

 पिटबुल टेरियर : यह अपनी शारीरिक बल के लिए जाना जाता है। यह बहुत ही ज्यादा आक्रमक होते हैं, जो कि अपने शिकार को कभी नहीं छोड़ते। ठीक से ट्रेनिंग देने पर फ्रेंडली और वफादार बन जाते हैं। 

  रोटवीलर : यह बहुत ही ज्यादा सुरक्षात्मक और वफादार होते हैं। यह अपने बेखौफ अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। कभी-कभी यह सुरक्षा करने के लिए ज्यादा आक्रमक भी हो जाते हैं।  

 जर्मन शेपर्ड : यह भी अपने बेखौफ अंदाज और वफादारी के लिए जाना जाता है। यह अपने मालिक की रक्षा बहुत ही अच्छे से करता है और बहादुर होने की वजह से यह मिलिट्री और पुलिस की पहली पसंद होते है।  

 डाशहण्ड : यह कुत्ता दिखने में तो बहुत ही छोटा होता है। लेकिन यह अपने लड़ाकू अंदाज के लिए जाना जाता है। कभी-कभी दृढ़ता दिखाने के लिए यह ज्यादा आक्रमक हो जाता है।  

 चिहुआहुआ : यह कुत्ता अपने बड़े अजीबोगरीब व्यवहार के लिए माना जाता है। दिखने में तो यह कुत्ता बहुत ही ज्यादा छोटा होता है। लेकिन यह किसी से भी लड़ जाने की हिम्मत रखता है। इसको पालने के लिए काफी ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है।

 डोबर्मन पिंसर : यह भी अपने बेखौफ अंदाज के लिए जाने जाते है। इनको ठीक से ट्रेनिंग ना दिया जाए तो यह प्रदेशिक और आक्रमक बन जाते हैं। 

 जैक रसेल टेरियर : यह कुत्ता अपनी बुद्धिमता और अपनी फुर्ती के लिए जाना जाता है। ठीक से ट्रेनिंग ना देने की वजह से यह ज्यादा आक्रमक भी हो सकता है। 

 ‎साइबेरियन हस्की : यह देखने में बिल्कुल भेड़िये की तरह दिखता है और इनकी आंखें नीली होती है। यह अपने जंगली व्यवहार के लिए जाने जाते है और यह काफी ताकतवर भी होते है। यह हर वक्त अपने आक्रमक रूप में ही रहते है।