Vastu Tips : घर के मुख्य दरवाजे पर ये 5 चीजे रखने से मां लक्ष्मी हो सकती है नाराज…

वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ चीजें अपनी सही जगह ना होने की वजह से लोगों के जीवन में काफी परेशानियां आ जाती है।

बेल वाले पौधे : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी बेल वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कैक्टस प्लांट : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर कैक्टस प्लांट लगाने से घर में दरिद्रता और गरीबी आती है। साथ ही घर में लड़ाई-झगड़ा का माहौल भी बन जाता है।

कूड़ा कचरा : घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी कूड़ा कचरा ना इकट्ठा होने दे या फिर डस्टबिन न रखे। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी नाराज हो सकती है। 

गंदा पानी : अगर आपके घर के मुख्य दरवाजे के बाहर गंदा पानी जमा हो जाता है तो यह आपका सामाजिक अपमान का कारण बन सकता है। इसलिए अपने घर के बाहर कभी भी गंदा पानी जमा ना होने दे।

 कांटे वाले पौधे : कुछ लोगों को घर के बाहर पेड़-पौधे लगाने का शौक रखते है, जिसकी वजह से लोग कांटे वाले पौधे लगा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आ सकती है।