आखिर कितने दिन तक जीवित रह सकता है बिना खाए एक इंसान

शरीर को अच्छी तरीके से चलाने के लिए भोजन की बहुत ही ज्यादा जरूरत पड़ती है। यह आपके शरीर में एनर्जी देती है, जिससे कि आप अपना दिनचर्या का काम आराम से कर पाते हैं।

खाना खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। है पौष्टिक भोजन खाने से आपका इम्यूनिटी और डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा बना रहता है। 

वैसे तो भोजन से जुड़े बहुत ही सवाल बनते हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना भोजन के एक इंसान कितने दिनों, सप्ताह या महीनों तक जिंदा रह सकता है।

लेकिन यह बात कुछ चीजों पर निर्भर रहती है जैसे कि व्यक्ति की उम्र क्या है और उसके पास पीने का पानी है या नहीं।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस के अनुसार यह जानना बिल्कुल असंभव है कि कोई व्यक्ति बिना भोजन के कितने समय तक जीवित रह सकता है। 

जो लोग किसी घटना में फंसे थे या फिर उनको खाना नहीं मिला था उसके अनुमान के अनुसार बताया जाता है कि एक इंसान 8 से 21 दिनों तक जिंदा रह सकता है।

Healthline के मुताबिक 1981 में बेलफास्ट के मेज जेल में लोगो ने भूख हड़ताल करने के कारण लोगो ने 45 से 61 दिनों तक भोजन नहीं किया था। जिसके कारण उनलोगो की मृत्यु हो गई थी 

इन सभी आंकड़ों से यह पता चलता है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बिना खाने के कितने दिनों तक कोई इंसान जीवित रह सकता है।